बहजोई में दोपहर आसमान में छाए काले बादल व आंधी का नजारा।
- फोटो : CHANDAUSI
बहजोई। तेज आंधी ने नगर समेत करीब पचास से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति फेल कर दी। वहीं बीच-बीच में हुए फाल्ट व ट्रिपिंग ने भी उपभोक्ताओं को खासा परेशान किया।
मंगलवार दोपहर पौने तीन बजे करीब तेज हवा चलनी शुरू हो गई। देखते ही देखते हवा ने आंधी का रूप धारण कर लिया। इससे बहजोई विद्युत उपकेंद्र से नगर व ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति फेल हो गई। करीब 27 मिनट तक आंधी के चलते बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इसके बाद बिजली सप्लाई फेल हो गई और करीब 55 मिनट तक उपभोक्ताओं विद्युत आपूर्ति नहीं मिल सकी। बाद में केबिल में फाल्ट होने से मोहल्ला कुरेशियान व फैक्टरी कालोनी आदि इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद रही। जेई मोहित शर्मा ने बताया कि फाल्ट ठीक होने के बाद करीब साढ़े पांच बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हुई। इसके अलावा सोमवार की रात आंधी के चलते गांव नाधौस के निकट एक हाइटेंशन लाइन का पोल भी गिर गया था। इससे भी आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।