फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पहलवानों के दांव-पेच देख रोमांचित हो उठे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव कल्याणपुर स्थित त्यागी स्पोर्ट्स स्कूल एवं राजकली देवी आर्य कन्या गुरुकुल में रविवार को 46वीं राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दूरदराज से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों को खूब रोमांचित किया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और पुरुष सीनियर वर्ग में विभिन्न भारवर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। पहलवानों ने अपनी शक्ति और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। कई युवा और अनुभवी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
अंडर-14 वर्ग में अभय, कामरान सरायतरीन और रोशाद सरायतरीन जैसे पहलवानों ने अपने-अपने भारवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संभल के हमजा और मुजम्मिल ने भी जीत हासिल की। मुरादाबाद के प्रिंस और सुनील भी विजेता सूची में शामिल रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग अंडर-14 में 20 किलोग्राम में भारती कल्याणपुर ने प्रथम स्थान पाया। 25 किलोग्राम में श्रद्धा कल्याणपुर और 30 किलोग्राम में कृष्णा कल्याणपुर भी विजेता रहीं। 40 किलोग्राम में शुमायला बिलारी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 वर्ग में 45 किलोग्राम में प्रवीण और 50 किलोग्राम में फहद ने प्रथम स्थान हासिल किया। इन वर्गों में कई अन्य पहलवानों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पुरुष सीनियर वर्ग के विजेता
पुरुष सीनियर वर्ग में 55 किलोग्राम में चंदौसी के आकिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 60 किलोग्राम में बंटी अमरोहा और 65 किलोग्राम में केशव गाजियाबाद विजेता रहे। 70 किलोग्राम में शिवम गाजियाबाद और 130 किलोग्राम में लाला मल्लों की मई ने पहला स्थान हासिल किया। इस अवसर पर डॉ. यूसी सक्सेना, अरविंद सिंह एडवोकेट, आनंद सिंह और पुष्पेंद्र त्यागी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें