फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारद मोह का मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में शिव मंदिर परिसर में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला के प्रथम दिन कलाकारों ने नारद मोह मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला का शुभारंभ कुंवर उदयन सिंह ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

रामलीला के प्रथम दृश्य में दिखाया गया कि नारद मुनि तपस्या में लीन है। उनकी तपस्या को कामदेव भी भंग नहीं कर पाते हैं। जिससे नारद मुनि को अपने ऊपर अहंकार हो जाता है। उनका अहंकार तोड़ने के भगवान विष्णु माया नगरी बसाते हैं। जिसमें विश्वमोहिनी का स्वयंवर के लिए आसपास के राजा व अन्य लोगों को बुलाया जाता है। जिसके बाद भगवान विष्णु-नारद संवाद और इसके बाद नारद मुनि के द्वारा भगवान विष्णु को श्राप देने का मंचन किया गया। इस अवसर पर कमल सिंह प्रजापति, कर्मवीर सिंह यादव, सतीश जैन, संजय पाल, शिशुपाल मौर्य डा. महेश पाल सिंह, एकराम प्रजापति, लोकेश, रामचंद्र, अनुज गिरि, उमेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें