फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दुष्कर्म के आरोप को बहन ने नकारा, कोर्ट में बोली, भाई ने रंजिशन दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कैलादेवी थाने में दो दिन पहले भाई ने बहन के साथ दुष्कर्म करने का मामला एक युवक पर दर्ज कराया था, इसे उसकी बहन ने ही चुनावी रंजिश करार देते हुए झूठा बताया है। ऐसे कोर्ट में बयान भी दिए हैं।
विज्ञापन

कैलादेवी थाने के प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि दो दिन पहले एक युवक ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में युवती ने मंगलवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए। इसमें उसने बताया कि जिस तरह की घटना उनके भाई ने बताई है, वह झूठी है। जबकि उसके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
मालूम हो कि 28 सितंबर को युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया है। इस आरोप में युवक को पकड़ लिया गया। उसकी जमकर पिटाई की गई। बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच की थी। इसके क्रम में मंगलवार को युवती के बयान कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें