फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक गलियारा : 50 हेक्टेयर भूमि की और जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में खिरनी जंक्शन के निकट औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए दूसरे चरण में चिह्नित भूमि का यूपीडा के अधिकारियों ने प्रशासनिक और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में निरीक्षण किया। धरातल पर बारीकी से टेक्निकल समेत सभी पहलुओं पर जानकारी जुटाई। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने 50 हेक्टेयर भूमि और चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। ताकि 600 हेक्टेयर के करीब में औद्योगिक गलियारा को विकसित किया जा सके। यूपीडा के अधिकारियों में शामिल विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी चिंकू राम पटेल, भूमि अध्याप्ति अधिकारी बीडी वर्मा ने एडीएम प्रदीप वर्मा, एसडीएम निधि पटेल, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, एई बिजली, पीडब्ल्यूडी, जल निगम, भूगर्भ, मध्य गंगा नहर के साथ चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। अमावती, खिरनी मोहिद्दीनपुर, सारंगपुर, बसला के बाद औद्योगिक गलियारे का दायरा बढ़ाते हुए भमौरी पट्टी, सौंधन, खरसपा के जंगल में भूमि चिह्नित की गई है। इसी भूमि का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों ने पास की 50 हेक्टेयर भूमि और चिन्हित करने के निर्देश दिए, ताकि इसका दायरा और बढ़ सकें। एक अनुमान के मुताबिक, दूसरे चरण में चिह्नित कुल 350 हेक्टेयर भूमि के और खरीदे जाने से क्षेत्र के करीब पांच हजार किसानों के खाते में 500 करोड़ रुपये आएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें