फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश में ठहर जाता है शहर, सड़कें तालाब

Sat, 28 Jul 2018 12:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
विज्ञापन
चंदौसी के कचहरी रोड पर शुक्रवार की सुबह हुआ जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की सड़कें हल्की बरसात में तालाब बन जाती हैं। क्योंकि नालों के ऊपर स्थायी अतिक्रमण कर लिया गया है। नाले अंडरग्राउंड हो गए हैं, जिनकी सफाई एक लंबे समय से संभव नहीं हो पा रही है। जो खुले नाले हैं, उन पर भी जगह-जगह  अस्थायी अतिक्रमण है, जिसका कारण तड़ी झाड़ सफाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


इस कारण जगह-जगह जलभराव से भारी दिक्कत पैदा होने लगी है। जलभराव से निपटने के लिए नगर पालिका कार्ययोजना तैयार करके सीवर सिस्टम विकसित करने की है।   नई कालोनियां बनी, लेकिन यह नहीं देखा गया कि यहां की जल निकासी कहां होगी।

इसका ध्यान नहीं रखा गया। हनुमान गढ़ी में जलभराव का भी यहीं कारण है, इस क्षेत्र में ईंट भट्ठा था, जहां ईंटें बनाने के लिए जमीन की खुदाई कर ली गई लेकिन अब वहां कालोनी विकसित हो गई है, निचला इलाका होने के कारण यहां जलभराव होने लगा है।
विज्ञापन


यहां लोग जल निकासी की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। स्थिति चाहे जो भी हो, लेकिन मौजूदा हालातों से निपटने के लिए एक बड़ी कार्ययोजना की जरूरत है। गुरुवार को भी हुई बरसात से शहर के कई मार्गों पर जलभराव हुआ। इससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। 


 अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद चंदौसी मनोज कुमार रस्तोगी  ने कहा कि जलभराव एक समस्या है। इसका समाधान भी आवश्यक है। इसलिए अमृत योजना के तहत एक बड़ी कार्ययोजना की तैयारी की जा रही है। शीघ्र ही इंजीनियर्स की टीम से नए सिरे से जल बहाव को देखकर अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम को विकसित किया जाएगा। ताकि आने वाले समय में शहर को जलभराव से निजात दिलाई जा सके। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें