फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से ही दिल्ली का रास्ता होता है तैयार : किरणमय नंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। मजबूत संगठन से ही कोई भी बड़े से बड़ा चुनाव आसानी से जीता जा सकता है। यह बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कही। वह नगर के इस्लामनगर रोड स्थित डीआर रिसोर्ट में आयोजित पार्टी की संगठन समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे से आयोजित संगठन समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश का चुनाव ही नहीं है। पूरे देश की निगाह इस चुनाव पर टिकी है। धरातल पर बसपा व कांग्रेस नहीं हैं। सपा व भाजपा हैं। अब संगठन को मजबूत कर आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनानी है। अब कार्यकर्ताओं को मेहनत की जरूरत है। एक भी सीट कांग्रेस, बसपा व भाजपा के खाते में नहीं जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में पूरा जोश है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाएंगे। उत्तर प्रदेश से ही दिल्ली का रास्ता तैयार होता है। इनके अलावा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजन सभा विकास यादव समेत जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी व विधानसभा अध्यक्ष जावेद अली खां ने भी बैठक को संबोधित किया। संचालन जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार ने किया। इस बीच संभल विधायक नवाब इकबाल महमूद, असमोली विधायक पिंकी यादव, बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम, पूर्व मंत्री बृजेंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव, लक्ष्मी गौतम, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, अमित यादव आदि रहे।
विज्ञापन

सपा की लाल टोपी परिवर्तन का स्वरूप
बहजोई। जहां भाजपा लोगों को हिंदू व मुसलमान में बांटने का काम करती है। वहीं सपा लोगों को जोड़ने का काम करती है। यह बात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष किरणमय नंदा ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास विकास को लेकर कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए सिर्फ हिंदू-मुसलमान की राजनीति करती है। अबकी बार प्रदेश में सपा सरकार आएगी। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे जोश में है। लाल टोपी को लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की लाल टोपी परिवर्तन का स्वरूप है। सपा का उद्देश्य है, भाजपा को हराएंगे और सपा की सरकार बनाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें