फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पुलिस कर्मियों पर लगाया मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गाली-गलौज के आरोप में ग्रामीण को पकड़कर ले जा रहे पुलिस कर्मियों पर ग्रामीण की पत्नी ने अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण की पत्नी का कहना है कि एक पुलिस कर्मी ने डंडे से हमला किया। जिसमें उसके सिर में गंभीर चोट आई है। महिला को पुलिस ने अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस मारपीट की बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर तीन बजे करीब रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज निवासी कोमल का गांव निवासी ओमकार की पत्नी ज्योति से विवाद हो गया था। ज्योति ने गाली गलौज का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर दो पुलिस कर्मी पहुंच गए। कोमल को पकड़ लिया और थाने ले जाने लगे। इसी दौरान कोमल की पत्नी संतोष आ गई और उन्होंने अपने पति को लेकर जाने का विरोध किया। संतोष का आरोप है कि जब उसने अपने पति को रोकने का प्रयास किया तो एक पुलिस कर्मी ने लात मारी और दूसरे पुलिस कर्मी ने सिर पर डंडे मारे। जिससे उसके सिर में चोट लगी है।
महिला का कहना है कि पुलिसकर्मी उसके पति को छोड़कर मौके से चले गए और बाद में कई पुलिस कर्मियों के साथ आए। रजपुरा थाने के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि महिला का पति गाली गलौज कर रहा था। पुलिस कर्मी पकड़कर ला रहे थे। इसी दौरान महिला आ गई और अपने पति को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान उसने एक बच्चे के हाथ से दरांती लेकर सिर में मार ली। जिसमें वह घायल हुई है। इसका वीडियो भी है। पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप गलत है। महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें