संभल। हजरनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित सिरसी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के प्रयास में गिरीं महिला की मौत मामले में परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई करने को इनकार कर दिया है। पुलिस अपने स्तर से अब छानबीन कर रही है। जिससे मोबाइल छीन कर भागे बदमाशों को पकड़ा जा सके।
मालूम हो नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हौज भदे सराय निवासी सरिता (40) पत्नी रविकुमार रविवार की रात सात बजे करीब बिलारी के गांव स्यौंडारा से चचेरी बहन की सगाई में शामिल होकर घर लौट रही थीं। सिरसी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक सरिता के साथ में बैठे उनके बेटे आदित्य के हाथ से पीछे से आए अपाचे बाइक सवार तीन बदमाश मोबाइल छीनने लगे थे। महिला बदमाशों को पकड़ने के लिए बढ़ी तो मां-बेटे ई-रिक्शा से गिर गए।
इसमें सरिता की मौत हो गई थी। जबकि बेटा घायल हुआ है। सोमवार को पुलिस महिला के परिजनों से मिलने पहुंची तो उन्होंने कार्रवाई से इनकार कर दिया। हजरतनगर गढ़ी थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने कार्रवाई कराने से इनकार किया है। पुलिस को इस मामले में लगाया है। जिससे आरोपी पकड़े जा सकें।