ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के युवक पर अपनी बेटी का रिश्ता खत्म कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने 24 मार्च 2024 को जिला रामपुर निवासी युवक के साथ बेटी का रिश्ता तय कर दिया था। जल्द ही शादी की जानी थी। आरोप लगाया कि एक युवक ने बेटी के मंगेतर को अपने साथ प्रेम संबंध होने की बात फोन पर मैसेज भेजकर कह दी। इससे खफा होकर मंगेतर ने गांव के युवक से प्रेम संबंध का हवाला देते हुए रिश्ता तोड़ दिया। पीड़ित पिता ने जब आरोपी युवक के परिवार से शिकायत की तो उन्होंने मारपीट की। पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।