चंदौसी(संभल)। नवरात्र के अवसर पर जमीन व मकान आदि की खरीद फरोख्त करने वालों को खुशखबरी है। 31 मार्च तक प्रतिदिन रजिस्ट्री कार्यालय खुलेगा। साथ ही बैनामा कराने का समय भी शाम पांच बजे से बढ़ा कर छह बजे तक कर दिया गया है। इससे बैनामा कराने वालों को राहत मिलेगी।
चंदौसी तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के सब रजिस्ट्रार मनीष कुमार सिंह ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 का अंतिम माह होने की वजह से 31 मार्च तक कोई अवकाश नहीं होगा। प्रतिदिन 31 मार्च तक रोजाना रजिस्ट्री कार्यालय खुलेगा। इसके अलावा कार्यालय में निबंधन कार्य शाम छह बजे तक होगा। पोर्टल पर पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन के स्लॉट बुक करने का समय शाम चार बजे तक का था। वह एक घंटा बढ़ा कर शाम पांच बजे तक रहेगा। छह बजे तक रजिस्ट्री होगी। रविवार को सामान्य कार्य दिवस की भांति कार्यालय खुले रहेंगे। संवाद