फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाकियू की बैठक में किसानों की समस्याओं पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भाकियू (बीआरएसएस) की जन जागरण बैठक गांव गैलुआ के एक बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा और संगठन का विस्तार किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कामेंद्र चौधरी ने कहा कि आम जनमानस सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है। जनपद में फैले भ्रष्टाचार के कारण किसान, मजदूर व मजलूमों का आर्थिक शोषण हो रहा है। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण समय से न होने पर आंदोलन के लिए चेताया गया। जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी ने कहा कि किसानों की विभिन्न समस्याओं पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लापरवाही व अनियमितता बरतने का काम किया जा रहा है।
बैठक में आगामी रूपरेखा भी तैयार की गई। साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए गांव फत्तेहपुर भाऊ के सुरेन्द्र सिंह को तहसील अध्यक्ष संभल, हिसामपुर के मेहंदी हसन को तहसील अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा), गांव लखौरी जलालपुर के अली हसन को युवा ब्लॉक सचिव मनोनीत किया गया। इनके अलावा संगठन में फुरकान अली, ऋषिपाल सिंह, सोना देवी, सुनीता देवी, बबली, कश्मीरी देवी, अनुज चौधरी, गोविंद शर्मा, श्रवण मौर्य आदि को विभिन्न जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता सुरेन्द्र सिंह व संचालन सुभाष चाहल ने किया। इस दौरान युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, सुभाष चाहल, अरुण चौधरी, शिव नारायण सैनी, अनमोल कुमार, कमल सिंह सैनी, धीरेंद्र त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें