संभल। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई पंवासा की मासिक बैठक बीआरसी पंवासा में हुई। इसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
चयन वेतनमान, एरियर संबंधी कार्य, रुके हुए एक दिन के वेतन, समय से वेतन और अवकाश निस्तारण प्रमुख मुद्दे थे। ब्लॉक अध्यक्ष अमित वार्ष्णेय ने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए एकजुटता आवश्यक है। ब्लॉक मंत्री दीक्षित गुप्ता ने बताया कि संगठन शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
बैठक के बाद एबीएसए अंशुल कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। एबीएसए ने सभी कार्य समय से करवाने और समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान ब्लॉक कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पाल सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। संवाद