फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सुंदरकांड के पाठ में वीर हनुमान के जयकारों से गूंजा परिसर

Wed, 26 Aug 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्रेम शंकर वाटिका स्थित मोहल्ला बरेली सराय शिवाजी चौक में मंगलवार को कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने सुंदरकांड के पाठ का वाचन किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से वीर हनुमान की कृपा विशेष रूप से प्राप्त होती है।
विज्ञापन

भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, मुकेश सिंघल व कपिल सिंघल के परिवार की ओर से आयोजन किया गया। कथाव्यास ने कहा कि जो मनुष्य सुंदरकांड का श्रवण और पाठ करता है, उसे पूर्ण फल की प्राप्ति होती है। जहां राम के नाम का वचन और श्रवण होता है, वहां स्वयं हनुमान विराजमान रहते हैं। कहा कि संभल एक पवित्र भूमि है। यहां भगवान कल्कि के कार्य से भी वीर हनुमान सदैव तत्पर रहेंगे।
लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख कुलदीप, विभाग प्रचारक शरद, जिला प्रचारक संजीव, बबराला जनपद के जिला प्रचारक दीपक, विभाग संघालक अरविंद अरोड़ा, खंड कार्यवाह अंकुर, नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी, परमेश्वर लाल सैनी, विनय गुप्ता, राज बहादुर सैनी, डॉ.देवेंद्र सिंह, ह्देश यादव, सुमित सराफ, अंकुर कुमार आदि रहे। संचालन गोपाल शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें