फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अतिक्रमण की जद में आया पुलिस सहायता केंद्र भी टूटा

Thu, 22 May 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुधवार को चंदौसी चौराहे पर अतिक्रमण की जद में आए पुलिस सहायता केंद्र को भी बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। स्लैब भी हटाए। वहीं कई लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाए। एसडीएम वंदना मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

संभल नगर पालिका को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में प्रस्तावित कार्यों के लिए अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। बुधवार को अभियान का तीसरा दिन था। सुबह से ही टीम जेसीबी लेकर चंदौसी चौराहे पर पहुंच गई और अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इस दौरान पुलिस सहायता केंद्र भी अतिक्रमण की जद में आया। इसे पालिका की जेसीबी ने ध्वस्त किया। पुलिस बूथ हटाने की कार्रवाई आम लोगों को खूब भाई।
एसडीएम वंदना मिश्रा ने अतिक्रमण हटाने के कार्य का जायजा लिया। साथ ही, टीम को व्यवस्थित तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। नगर पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि पुलिस सहायता केंद्र के साथ विद्युत लाइन के लिए लगे पोल और ट्रांसफार्मर भी हटाए गए हैं। काम जारी है। जल्द ही अतिक्रमण मुक्त चौराहा होगा। इसके बाद सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


खुद भी अतिक्रमण हटा रहे लोग
अतिक्रमण हटाओ अभियान में सख्ती का नतीजा यह है कि लोग खुद भी अतिक्रमण को हटा रहे हैं। जिन दुकानों के आगे अतिक्रमण है, उसे दुकानदार हटा रहे हैं। हालांकि, इससे पहले शहर में जहां भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चला है, लोगों ने खुद भी अतिक्रमण को हटाया है। संवाद

अतिक्रमण न हटाने पर मिलेगा नोटिस : ईओ
संभल। ईओ मणिभूषण तिवारी का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी कराई जा रही है। अन्य माध्यमों से भी लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जा रहा है। अतिक्रमण न हटाने वाले लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस के बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर पालिका की जेसीबी से हटाएगी। इसका हर्जाना संबंधित व्यक्ति को देना पड़ेगा। इसलिए खुद ही अतिक्रमण हटा लेंगे तो अच्छा रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें