चंदौसी (संभल)। हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह के न्यायालय में स्वामी प्रसाद मौर्य व नवाब इकबाल महमूद के खिलाफ याचिका दायर की थी। याचिका पर दो मई को सुनवाई होनी थी। न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 30 मई नियत की है।
हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने अपर न्यायिक मुख्य मजिस्ट्रेट की अदालत में 21 अगस्त 2025 को सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ याचिका दायर की थी। दोनों के खिलाफ कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों व कांवड़ियों को गुंडा व अराजक तत्व बताए जाने के आरोप में याचिका दाखिल की गई है। सिमरन गुप्ता ने बताया कि इस मामले में वादी और प्रतिवादी पक्ष के बयान हो चुके हैं। न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 30 मई नियत की है।
हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने अपर न्यायिक मुख्य मजिस्ट्रेट की अदालत में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के खिलाफ याचिका दायर की थी। जिसमें बताया कि 28 अक्तूबर 2025 को वह अपने घर बहजोई में थे। टीवी चैनल व सोशल मीडिया पर सुना की वर्तमान सांसद इमरान मसूद द्वारा देश के स्वतंत्रता सेनानी शहीदे आजम भगत सिंह की तुलना हमास से की। हमास एक आतंकी संगठन है। उन्होंने ये कह कर शहीदों का अपमान किया है। सिमरन गुप्ता ने बताया कि इस मामले में भी 30 मई को सुनवाई होगी।