फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई वृद्धा की ढांग के नीचे दबकर मौत

विज्ञापन
चंदौसी के गांव कैथल में ढांग में दबने से महिला की मौत पर विलाप करते परिजन। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल में घर की लिपाई के लिए मिट्टी लाने गई वृद्धा के ऊपर ढांग गिर गई। ढांग के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह वृद्धा का शव मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने पीएम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

गांव कैथल निवासी मोहन लाल की पत्नी कृष्णा (60) शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई थी। गांव के पास ही रामनगर मार्ग पर सड़क किनारे बनी ढांग के नीचे मिट्टी की खुदाई करते समय अचानक उसके ऊपर ढांग गिर गई। ढांग के नीचे बने गड्ढे में दब जाने से वृद्धा की मौत हो गई। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने खोजबीन की। दूसरे दिन रविवार को भी दोपहर तक पता नहीं चला तो पति मोहन लाल ग्रामीणों संग कोतवाली पहुंचा और कृष्णा के गुमशुदगी की तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस भी वृद्धा की तलाश में जुट गई। सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव की कुछ महिलाएं सड़क किनारे कूड़ा डालने गईं। वहां से बदबू आने और मक्खियों को मंडराता देख उन्होंने गांव में सूचना दी। जानकारी होने पर मोहन लाल और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मिट्टी हटाकर देखा तो कृष्णा दबी थी। बाहर निकालकर देखा तो उसकी मौत हो गई थी। परिजन महिला का शव घर ले आए और विलाप करने लगे। पति मोहन लाल ने बताया कि उनके पांच पुत्र व दो पुत्रियां हैं। चार पुत्र व दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। सभी पुत्र बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें