फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पालिका प्रशासन ने स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटवाया

Wed, 18 Nov 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। स्टेशन रोड पर नगर पालिका गेट से मुंसिफ रोड तक अतिक्रमण की वजह से सड़क संकरी हो गई, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। 14 नवंबर के अंक में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पालिका प्रशासन ने मंगलवार शाम स्टेशन रोड से अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन

पिछले वर्ष शहर में तत्कालीन एसडीएम विनय मिश्रा ने सघन अभियान चलाकर अस्थायी ही नहीं, पक्का अतिक्रमण भी हटवाया था। कई दिन तक चले इस अभियान में कई प्रमुख बिल्डिंगों और दुकानों पर बुलडोजर चलवाकर सड़कों को चौड़ा कराया गया था लेकिन उनके जाने के बाद लोगों ने सड़कों पर फिर सामान सजा लिया। अब हालत यह है कि शहर के बाजार ही नहीं, सड़कों से भी चार पहिया व दो पहिया वाहन निकालना दूभर हो गया है। हर दिन इस सड़क पर लोग जाम से जूझते हैं।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पालिका प्रशासन की नींद टूटी और मंगलवार शाम ईओ सत्येंद्र प्रकाश नगर पालिका की टीम को लेकर अतिक्रमण हटाने के लिए निकल पड़े। मुंसिफ रोड पर एक होटल के बाहर रखे तंदूर व अन्य सामान को हटाने के साथ ही कुछ ठेले व खोखे भी जेसीबी की मदद से ट्राली में भरवा लिए। इस दौरान कोतवाल संत कुमार के साथ काफी संख्या में पुलिस मौजूद रही। लोगों ने इस बात को लेकर आपत्ति भी की कि स्टेशन रोड पर दोनों ओर अस्थायी दुकानें लगी हुई हैं, लेकिन पालिका प्रशासन ने इन्हें नहीं हटाया है।
विज्ञापन


वर्जन

शहर में आज अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिन लोगों का सामान सड़क पर रखा था, उसे हटवाया गया। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि लोग अपनी दुकानों के अंदर ही सामान रखें। फुटपाथ पर दुकानें लगाने वालों को भी सचेत किया गया है। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


सत्येंद्र प्रकाश, ईओ नगर पालिका चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें