फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने परिजनों को गन प्वाइंट पर लेकर दो घरों और दुकानों में की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव बहोरनपुर में बुधवार की रात तीन बदमाशों दो दुकानदारों के परिजनों को गन प्वाइंट पर लेकर दुकान व घरों में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश दोनों जगहों से नकदी, जेवर समेत तीन लाख का माल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों लूट की वारदातों को चोरी में दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बहोरनपुर में बाहरी छोर पर शिवकुमार व मान सिंह की दुकान है। दोनों के मकान भी दुकानों के बराबर में बने हैं। बुधवार की रात शिवकुमार अपनी दुकान पर सो रहे थे। उन्होंने बताया कि रात करीब दो बजे तीन नकाबपोश बदमाश आए और हथियार के बल पर दुकान खुलवा ली। बदमाशों ने दुकान से नकदी व सामान निकाल लिया। शिवकुमार के हाथ बांध कर उसे पड़ोस में बनी दुकान पर सो रहे मानसिंह के पास ले गए। उसे भी तमंचे से आतंकित कर हाथ बांध दिए और दुकान से नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाश दोनों दुकानदारों को साथ ले गए और मानसिंह के घर में घुस गए। वहां परिजनों को गन प्वाइंट पर लेकर बरामदे में बैठा दिया। बदमाशों ने मान सिंह की पत्नी अंजना से सोने के कुंडल, चांदी की पाजेब, सहित पचास हजार रुपये नकदी कमरे से निकवा ली। बदमाशों ने मान सिंह व उसके परिजनों को बंद कर दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। एक बदमाश परिजनों के पास रुक गया।
दो बदमाश शिवकुमार को साथ लेकर उसके घर पहुंचा। शिव कुमार से पुत्र दिनेश को आवाज लगवाकर मकान के गेट को खुलवा लिया। गेट खुलते ही बदमाशों ने दिनेश पर तमंचा व तलवार लगा दी और घर में घुस गए। घर में सो रहे परिजनों को आतंकित कर बंधक बना लिया। बदमाशों ने दिनेश की पत्नी मिथलेश से जबरदस्ती सोने की जंजीर, सोने की चार चूड़ी, चांदी की पाजेब व बिछुआ तथा घर में रखी सत्तर हजार रुपये नकदी निकलवा ली। बाद में बदमाश शिवकुमार और मानसिंह दोनों के घरों के मेन गेट का दरवाजा बंद कर फरार हो गए। बदमाश दोनों परिवारों के घर मोबाइल भी साथ ले गए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद दोनों परिवारों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण पहुंच गए और दोनों परिवार के मकान के गेटों को खोला। घटना की सूचना से पुलिस को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी की और बदमाशों की धरपकड़ को क्षेत्र में कांबिंग की। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। गुरुवार की सुबह पीड़ित शिव कुमार व मान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
मान सिंह के मुताबिक 80 हजार का सामान लूटा गया है, वहीं शिव कुमार अनुसार करीब 2.20 रुपये का सामान बदमाश उसके घर से ले गए। दोनों घरों से बदमाश करीब तीन लाख रुपये का माल समेट ले गए।
मैं मुरादाबाद वीआईपी ड्यूटी से वापस लौट रहा हूं। लूट की घटना चोरी में दर्ज की गई है, तो जांच कराकर उसे लूट में दर्ज कराया जाएगा। मैं स्वयं इसका संज्ञान लूंगा।
विज्ञापन

गोपाल सिंह, सीओ चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें