ओबरी (संभल)। असमोली के गांव मनोटा निवासी मोहम्मद आसिफ के घर बुधवार की रात बदमाश घुस गए और चारपाई पर लगी मच्छरदानी काटकर उसकी पत्नी शाकरा खातून के कानों से कुंडल खींच लिए। जिससे वह जख्मी हो गईं। जाग होने पर परिजनों ने पीछा किया पर बदमाश अंजाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गए।
मनोटा गांव आसिफ का घर आबादी के अंतिम छोर पर है। बुधवार रात्रि करीब दो बजे गृहस्वामी बरामदे में सोया हुआ था। जबकि किसान की पत्नी शाकरा खातून कमरे में मच्छरदानी लगाकर चारपाई पर सोई हुई थीं। इसी दौरान बदमाश अंदर घुसे और मच्छरदानी काटकर महिला के कानों से कुंडल खींच लिए। महिला ने शोर मचाया तो चोर कुंडल खींचकर जंगल की तरफ भाग निकले। आरिफ ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर पीछा किया तो बदमाशों ने जंगल में खड़े होकर दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद वे जंगल में भाग गए। असमोली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।