संभल। दिवंगत पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क व उनके पोते सांसद जियाउर्रहमान बर्क के मीटर की जांच सोमवार को विद्युत परीक्षणशाला संभल में होगी। दोनों सांसद के प्रतिनिधि को बिजली विभाग की ओर से नोटिस भेज कर बुलाया गया है। पूर्व सांसद और सांसद के नाम से दो मीटर सांसद के आवास पर लगे थे। इन दोनों को बिजली विभाग ने जांच के लिए विद्युत परीक्षणशाला भेजा है।
इस विद्युत परीक्षणशाला के एक्सईएन सुप्रीत सिंह ने नोटिस में कहा गया है कि 19 दिसंबर को विद्युत परीक्षणशाला में मीटर की जांच नहीं हो सकी थी। इसलिए अब मीटर के परीक्षण के लिए सोमवार की दोपहर 12 बजे का समय निर्धारित किया गया है। सांसद प्रतिनिधि के सामने ही मीटर की अंतिम जांच होनी है। संवाद