फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मंडी समिति की एक करोड़ की लागत से संवरेगी सूरत, प्रस्ताव शासन को भेजा

Tue, 12 Aug 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मंडी समिति की सूरत संवारने के लिए प्रशासन ने करीब एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। शासन की अनुमति मिलने के बाद मंडी समिति में विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। इससे व्यापारियों के साथ-साथ आने वाले किसानों को आने वाले समय में सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन

मंडी समिति में सुविधाओं का अभाव होने से न सिर्फ व्यापारियों को परेशानी होती है, बल्कि अनाज, फल और सब्जी बेचने के लिए आने वाले किसान भी दिक्कतों से जूझते हैं। ऐसे हालात का संज्ञान लेकर जिम्मेदारों ने मंडी समिति में तमाम कार्य कराने का प्रस्ताव बनाया है।
मंडी समिति सचिव मोहित फौजदार ने बताया कि फज, सब्जी एवं गल्ला मंडी में पांच यूरिनल पोट बनाए जाने का प्रस्ताव है। जिससे किसानों और व्यापारियों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। फल मंडी की सी श्रेणी की दुकानों के पीछे रिक्त भूमि पर पांच छोटे राइपिंग चैंबर/गोदाम बनाए जाएंगे। इसके लिए भूमि की व्यवस्था भी है। मंडी समिति में सभी श्रेणी के व्यापारियों की दुकानों की छत, शटर और टीनशेड की मरम्मत की जानी है। एक डीलक्स सुलभ शौचालय भी बनवाया जाना है। सचिव मोहित फौजदार ने बताया कि प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से अनुमति मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें