फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लुटेरी दुल्हन सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 12 Aug 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। शादी की रात सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी लेकर फरार होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अशोकनगर निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक माह पहले उसने अपने भाई अरविंद की शादी मनोज निवासी हल्द्वानी और लक्की निवासी जौली कोट थाना नैनीताल के माध्यम से नैनीताल निवासी राधिका से तय की थी। इसके लिए पीड़ित ने एक लाख 20 हजार रुपये की रकम बिचौलिये मनोज व लक्की के कहने से युवती की बीमार मां को उपचार के लिए दी थी। इसके बाद बाजपुर में बिचौलियों व दुल्हन की भाभी पूजा की मौजूदगी में भाई अरविंद की राधिका से शादी कराकर दुल्हन को विदा कराकर अशोक नगर अपने आवास पर लाया गया। आरोप है कि 12 जुलाई की देर रात दुल्हन सोने-चांदी के जेवर और 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। जानकारी होने पर दुल्हन के परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने जानकारी नहीं दी। थाना प्रभारी रमनपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुल्हन राधिका, मनोज, लक्की, अक्षय, पूजा समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें