फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चेकिंग करने गए लाइनमैन से मारपीट, एसडीओ से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सोमवार देर रात गांव अकबरपुर चितौरी में चेकिंग करने की गई विद्युत विभाग एसडीओ और उनकी टीम के साथ एक परिवार के लोगों ने अभद्रता की। साथ ही संविदा लाइनमैन के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया गया। करीब एक घंटे तक गांव में हंगामे का माहौल रहा। सूचना पर आई पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत किया।
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी से होती बिजली की खपत को लेकर विद्युत विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते विद्युत विभाग की टीम सोमवार देर रात गांव अकबरपुर चितौरी में पहुंची और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक मकान की छत पर चेकिंग करने गए संविदा लाइनमैन योगेश कुमार के साथ उस मकान में रहने वाले लोगों ने गाली गलौज व मारपीट कर दी। साथ ही उसका मोबाइल छीन कर लाइनमैन द्वारा बनाई गई चेकिंग की वीडियो को डिलीट कर दिया।
लाइनमैन ने घटना की जानकारी एसडीओ अजय चौरसिया व जेई वरुण कुमार को दी। सूचना पाकर दूसरी जगह चेकिंग कर रहे एसडीओ व जेई अपने साथ विजिलेंस टीम के पुलिसकर्मी लेकर मौके पर आ गए। तो उस परिवार के लोगों ने उनके साथ भी अभद्रता की। जिसके बाद एसडीओ ने एसपी को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद मंडी चौकी प्रभारी राजवीर सिंह पुलिस बल के साथ गांव आ गए और लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत किया।
विज्ञापन


कोट
मैं टीम के साथ दूसरी जगह चेकिंग कर रहा था। तभी उन्हें एक परिवार के लोगों द्वारा संविदा लाइनमैन के साथ मारपीट कर मोबाइल छीनने की घटना की जानकारी मिली। जिसके तुरंत बाद मैं मौके पर पहुंचा, तो उस परिवार के लोगों ने उनके साथ भी अभद्रता की। एसडीओ ने बताया कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

अजय चौरसिया, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें