फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बैठक में गूंजा हाईवे के डिवाइडर की टूटी रेलिंग का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। उद्योग बंधु-व्यापार बंधु की बैठक में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर नगर में गांव बमनेटा से लेकर मदारा तक करीब तीन किलोमीटर लंबे डिवाइडर पर टूटी लोहे की रेलिंग का मुद्दा छाया रहा। व्यापारियों ने कहा इससे किसी भी पशु आदि के अचानक हाईवे की एक लेन से दूसरी लेन तक कूदकर आ जाने से वाहन चालकों को हादसे का खतरा बना रहता है। हाईवे के डिवाइडर की रेलिंग ठीक कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से गंभीरता दिखाई जाए।
विज्ञापन

यह मुुद्दा बहजोई निवासी व्यापारी नेता अजय तंबाकू ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई उद्योग बंधु-व्यापार बंधु की बैठक में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया के सामने उठाई। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों व तीमारदारों को पंखे व कूलर आदि समेत पीने के पानी व बैठने की उचित व्यवस्था की जाए। बहजोई में रेलवे रोड समेत काली मंदिर रोड, संभल रोड व नया बाजार आदि मोहल्लों में सड़कें जर्जर व खस्ताहाल हैं। इन सड़कों को ठीक कराया जाए।
वहीं, चंदौसी के व्यापारी नेता प्रेम ग्रोवर ने ई-रिक्शा को पांच जोन में रखे जाने की मांग रखी। वहीं, उमेश वाष्र्णेय ने गोपाल मोहल्ले में हॉल की सफाई में लापरवाही बरते जाने की बात कही। शाह अलम मंसूरी ने चंदौसी के घटिया गेट से खुर्जा गेट तक बंद पड़े नालों को दोबारा से सुचारू कराने की मांग की। वहीं, रामबाग क्षेत्र में फतेहपुर-शमशोई रोड पर सोत नदी से मिलने वाले नाले की सफाई कराने का भी मुद्दा रखा। संगीता भार्गव ने ठेले-खोमचे वालों के कारण कोतवाली से स्टेशन रोड तक लगने वाले जाम का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

संभल के उद्यमी कौशल किशोर ने कहा कि एक दिन पहले बैठक की सूचना उपलब्ध कराए जाने का मुद्दा उठाया। इस बीच सीडीओ गोरखनाथ भट्ट समेत एडीएम प्रदीप वर्मा, उपायुक्त, उद्योग शैलेंद्र सिंह, डीआईओ बृजेश कुमार रहे।


दुकानों पर ढाई फीट से अधिक छज्जे न निकालें

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि नगर क्षेत्र में व्यापारी अपने-अपने अतिक्रमण हटा लें। अपनी दुकानों के छज्जे ढाई फीट से अधिक न रखें। वहीं, नाले-नालियों से पीछे ही अपनी दुकान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें