फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बावड़ी पर शेड लगाने के लिए बनाई गई लोहे का ढांचा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। लक्ष्मणगंज में स्थित बावड़ी को बारिश के पानी से बचाने के लिए शेड लगाए जाने का कार्य अंतिम चरण तक पहुंच चुका है। अब लोहे के पिलर खड़े कर उनके ऊपर लोहे का ढांचा बना दिया गया है। अब इस पर शेड रख दिए जाएंगे। ईओ का कहना है कि तीन- चार दिन में कार्य पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन



ईओ धर्मराज ने बताया कि बावड़ी की सीढि़यों सहित पूरे प्लॉट के चारों ओर बाउंड्रीवाल खड़ी कर दो साइड में करीब चार से पांच फीट ऊंचे सीमेंट के पिलर पहले ही बना दिए गए थे। जिनके दोनों ओर पांच- पांच लोहे के 12 फीट ऊंचे पिलर वेल्डिंग कर लगाए गए है। शनिवार से पिलर के ऊपर लोहे का ढांचा बनाकर लगा दिया गया है। अब इन पर टिन शेड रखे जाएंगे। ताकि बावड़ी का बारिश के पानी से बचाव हो सके। ईओ ने बताया कि तीन-चार दिन में कार्य पूरा होने की संभावना है।
बता दें कि राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष कौशल किशोर वंदेमातरम् ने 21 दिसंबर 2024 को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेंद्र पैंसिया को प्रार्थना पत्र देकर मोहल्ला लक्ष्मणगंज में स्थित एक खाली प्लाट में बावड़ी दबे होने का दावा किया था। उसी दिन डीएम ने नगर पालिका की टीम भेज कर खाली प्लाॅट की खोदाई शुरू कराई, तो बावड़ी का अस्तित्व सामने आने लगा।
विज्ञापन

शुरुआत में बावड़ी की खोदाई के दौरान गैस निकलने पर एएसआई ने दो जनवरी 2025 को खोदाई पर रोक लगा दी थी। हालांकि जांच में गैस जहरीली नहीं पाई गई। तब से ही बावड़ी की खोदाई का कार्य बंद है। बावड़ी में बारिश का पानी न घुस सके, इसके लिए डीएम राजेंद्र पैंसिया ने पालिका को शेड लगाने के आदेश दिए थे। पिछले बीस दिन से बावड़ी पर टिनशेड लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें