फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बुलंदशहर निवासी दरोगा पर हनीट्रैप की पटकथा लिखने का आरोपी है दरोगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाई की संपत्ति हड़पने के लालच में हनी ट्रैप की पटकथा लिखने के आरोपी दारोगा की तलाश में बुलंदशहर पुलिस की टीम ने रामपुर पहुंचकर कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी दरोगा पुलिस के हाथ नहीं लग सका। मिलक खानम थाने में तैनात रहे दरोगा नीरज की तलाश के लिए बुलंदशहर पुलिस की ओर से पांच टीमों का गठन किया जा चुका है। यह टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दरोगा को निलंबित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

दो दिन पहले बुलंदशहर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी थी। पुलिस ने पश्चिमी यूपी के साथ ही उत्तराखंड में सक्रिय हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सभी ने स्थानीय एक युवक से रुपयों की मांग की थी। इन्कार करने पर उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे। युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर पूरे गिरोह को पकड़ लिया था।
पुलिस की पूछताछ में इस गिरोह का कनेक्शन रामपुर से भी जुड़ गया था। पुलिस ने गाजियाबाद के इंदिरानगर कालोनी निवासी रानी और उसके पिता राजू के अलावा रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी ओमकार, संभल जिले के चंदौसी के मोहल्ला गौशाला निवासी पवन सैनी, सिरसी के मोहल्ला सादक सराय निवासी मुनेश को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार रामपुर निवासी ओमकार गिरोह का सरगना बताया गया था। इस मामले में पीड़ित वादी राकेश कुमार के भाई नीरज कुमार का नाम भी सामने आया था। नीरज कुमार रामपुर के मिलक खानम में दरोगा के पद पर तैनात है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना था कि दरोगा ने अपने भाई राकेश की जमीन हड़पने के लिए हनीट्रैप गिरोह से संपर्क किया और भाई को फंसाने की साजिश रची थी। दारोगा नीरज कुमार ने इन लोगों से संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने राकेश को फंसाने की साजिश तैयार कर ली बुलंदशहर पुलिस ने एफआईआर में दरोगा नीरज कुमार को भी आरोपी बनाया गया है। अब बुलंदशहर पुलिस को दरोगा की तलाश है। दरोगा भूमिगत हो चुका है। बुलंदशहर पुलिस को इसकी तलाश है। पुलिस ने सिविल लाइंस के साथ ही मिलक खानम में भी दबिश दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में आरोपी दरोगा को निलंबित भी किया जा चुका है।


रामपुर के साथ ही उत्तराखंड में भी दर्ज है मामला
रामपुर। हनीट्रैप के जरिए लाखों रुपये ऐंठने वाले गैंग के खिलाफ रामपुर के गंज थाने के अलावा उत्तराखंड के गदरपुर थाने में भी मामले दर्ज हैं। गिरोह के मुखिया बताए जाने वाले ओमकार को गिरफ्तार किया जा चुका है,जबकि कई सदस्य गदरपुर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें