फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हादसे में घायल कार चालक ने भी तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई छह

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी(संभल)। हाईवे पर रविवार की शाम हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल कार चालक कृपाल ने भी मंगलवार को उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। अब हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या छह हो गई। इससे पहले हादसे के दौरान चार और सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पता हो कि रविवार की शाम पांच बजे हाईवे पर धनारी के गांव उधरनपुर अजमत नगर के मोड़ पर टेंपो और अर्टिगा कार की टक्कर में थाना क्षेत्र के ग्राम मानकपुर निवासी किशोरी लाल पुत्र झंडू सिंह (40), गांव पाठकपुर के राजेश (20), बहजोई थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर कलां निवासी ओमपाल की 12 वर्षीय पुत्री रजनी व जमीला (45) पत्नी जमील निवासी तहसील के पीछे कस्बा गुन्नौर की मौत हो गई थी। इसके साथ ही दुर्घटना में बहजोई थाना क्षेत्र के गांव रायपुर कलां निवासी ओमपाल (35), उसकी पत्नी प्रवेश (32), पुत्री सलौनी (7), पुत्र कुलदीप (2), बहजोई के ही गांव अकबरपुर निवासी शौकीन (32), जुनावई थाना क्षेत्र के गांव लहरा नगला श्याम निवासी प्रियांशु (14), कृपाल (35) और महिला हरजाना (36) निवासी गुन्नौर घायल हो गई थीं। हादसे में गंभीर रूप से घायल गांव अकबरपुर निवासी शौकीन (32) की भी उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई थी। हादसे के चौथे दिन कार चालक कृपाल की भी मौत हो जाने से अब मृतक संख्या छह हो गई है।
रविवार को हादसे में मारे गए ग्राम मानकपुर निवासी किशोरी लाल के बेटे प्रेमचंद की ओर से कार चालक नगला श्याम निवासी कृपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कार चालक को अलीगढ़ भर्ती कराया गया था, जहां से मंगलवार को रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग कृपाल को उपचार के लिए मुरादाबाद ले जा रहे थे, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब तक इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इतने ही गंभीर हालत में जीवन से संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें