फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: राहुल गांधी के मामले में अब 28 को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर विवादित बयान को लेकर चल रहे मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई। इस मामले में लोअर कोर्ट की फाइल अदालत में पेश करने के बाद वादी पक्ष के अधिवक्ता ने अपने जवाब में समय मांगा। इसके बाद न्यायालय ने सुनवाई के लिए 28 अक्टूबर की तारीख नियत कर दी है।हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ 23 जनवरी 2025 को एमपीएमएलए कोर्ट आदित्य सिंह के न्यायालय में एक वाद दायर कराया था। इसमें उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह आए दिन समाज विरोधी बयान देते रहते हैं। 15 जनवरी 2025 को बयान दिया था कि उनकी लड़ाई भाजपा और आरएसएस से नहीं है बल्कि इंडियन स्टेट से है। यह बयान समाज में अस्थिरता फैलाने वाला है।
विज्ञापन

सिमरन गुप्ता ने न्यायालय से राहुल गांधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के आदेश किए जाने का अनुरोध किया था। लोअर कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश के न्यायालय में चले गए। जिला न्यायालय ने वाद दायर कर मामला एडीजे चंदौसी आरती फौजदार के न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया।
राहुल गांधी पक्ष से अधिवक्ता मो. सगीर सैफी ने बताया कि लोअर कोर्ट की फाइल न्यायालय में पेश की गई। मुकदमे में पत्रावलियां शामिल की गईं। उसके बाद उन्होंने सिमरन गुप्ता की निगरानी पर आपत्ति दे दी और एमपीएमएलए कोर्ट के आदेश को न्याय संगत बताया। इस पर वादी पक्ष के अधिवक्ता सचिन कुमार ने समय मांगा। जिस पर न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 28 अक्टूबर नियत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें