फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पेशी पर आए गोकशी के आरोपी की तबीयत बिगड़ी

Fri, 01 Dec 2023 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। जिला न्यायालय परिसर में बृहस्पतिवार को पेशी पर आए बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में पुलिसकर्मी उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार करने के बाद न्यायालय भेजा गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के थाना पाकबाड़ा के गांव नगला बलवीर निवासी मुकेश गोकशी के मामले में जेल में बंद है। बृहस्पतिवार को मुरादाबाद जेल से पुलिस कर्मियों के साथ वह तारीख पर जिला न्यायालय परिसर चंदौसी आया था। दोपहर सवा बारह बजे के करीब जिला न्यायालय परिसर में सीने में दर्द होने से उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद वहां उपस्थित पुलिसकर्मी उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से उपचारित किया गया और वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें