फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मेंथा व्यवसायी की फैक्टरी पर जीएसटी टीम ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। शहर की एक मेंथा व्यवसायी की फैक्टरी पर जीएसटी विभाग की टीम ने मंगलवार की शाम छापा मारा। इससे मेंथा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। मुरादाबाद सहित चंदौसी के जीएसटी विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने फैक्टरी परिसर को अंदर से बंद कर जांच शुरू कर दी है। देररात तक टीम जांच करती रही।
विज्ञापन

बता दें कि मंंगलवार की शाम जीएसटी की टीम ने रामबाग रोड स्थित एक कालोनी में चल रही मेंथा फैक्टरी पर छापा मारा। टीम ने फैक्ट्री का गेट अंदर से बंद कर दिया। फैक्टरी में मौजूद अभिलेखों और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों द्वारा टैक्स से संबंधित रिकॉर्ड, खरीद-बिक्री का विवरण और अन्य कागजात खंगाले जा रहे हैं। जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई से शहर के मेंथा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल अधिकारी किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें