फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बरात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, दुल्हन की हालत बिगड़ी

Wed, 06 Nov 2024 12:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से निकाह के लिए दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। सारी तैयारियां धरीं रह गईं। पूरे दिन टैंट लग रहा और खाना भी बनवाया गया। वहीं, बरात न पहुंचने से महिला की तबीयत खराब हो गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, महिला का निकाह पांच साल पहले हो गया था लेकिन पड़ोस के व्यक्ति ने उल्टी सीधी बातें करके तलाक करा दिया। बाद में शादी का झांसा देकर खुद उसके साथ दुष्कर्म किया। लेकिन बाद में मुकर गया। जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो आरोपी निकाह के लिए तैयार हो गया। पांच नवंबर को निकाह होना था लेकिन आरोपी बरात लेकर नहीं पहुंचा। शादी की तैयारियां धरीं रह गईं। यह मामला पुलिस तक पहुंचा है। इस मामले में थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रेम-प्रसंग का मामला है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें