फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने मुजफ्फरनगर के उप संचालक चकबंदी को संभल का चार्ज सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शासन ने मुजफ्फरनगर के उप संचालक चकबंदी रन विजय सिंह को संभल का चार्ज मंगलवार को सौंपा। यह पद वर्ष 2019 से रिक्त चल रहा था। उनके पास मुजफ्फरनगर के अलावा सहारनपुर का अतिरिक्त चार्ज है।
विज्ञापन

पदभार ग्रहण करने के पश्चात उप संचालक चकबंदी ने बताया कि उनके पास मुजफ्फरनगर के अलावा सहारनपुर का अतिरिक्त चार्ज है। अब संभल की जिम्मेदारी भी मिली है। अधिवक्ताओं से वार्ता कर दो दिन का समय तय किया जाएगा। जिससे लंबित मामलों का निस्तारण कराया जा सके। बताया कि उनकी प्राथमिकता दस गांवों का कब्जा परिवर्तन का कार्य कराने की रहेगी। वहीं दूसरी ओर संभल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि उप संचालक चकबंदी की नियुक्ति नहीं होने से काफी मामले लंबित चल रहे थे। अब कार्यों में तेजी आएगी और लंबित मामलों का निस्तारण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें