फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सेवा और समर्पण का जीवंत प्रतीक है जायंट्स संगठन

विज्ञापन
बहजोई में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन के कार्यक्रम में मौजूद पदा​धिकारी व सदस्य: स्रोत - आ
विज्ञापन
बहजोई। यहां एक रिजॉर्ट में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन-5 के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन जायंट्स ग्रुप ऑफ बहजोई फ्रेंड्स की ओर से किया गया। इसमें देश के छह राज्यों से आए विभिन्न फेडरेशनों के पदाधिकारी, समाजसेवी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाने व जायंट्स प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत फूल मालाओं से किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा, शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न यूनिटों एवं सदस्यों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डिप्टी वर्ल्ड चेयरमैन, जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन एसपी चतुर्वेदी ने कहा कि जायंट्स संगठन केवल एक संस्था नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का जीवंत प्रतीक है। आज की दुनिया में सबसे बड़ी आवश्यकता मानवीय संवेदना और आपसी सहयोग की है। कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए एकता, अनुशासन और सेवा भाव सबसे बड़े साधन हैं।
विशिष्ट अतिथि पूनम रावल, अध्यक्ष फेडरेशन मुंबई ने कहा कि जायंट्स परिवार की असली शक्ति उसकी निष्ठा और अनुशासन में निहित है। विशिष्ट अतिथि प्रशांत माली, अध्यक्ष फेडरेशन सांगली ने कहा कि जब व्यक्ति निस्वार्थ भाव से समाज के लिए कार्य करता है, तभी सच्चे अर्थों में विकास संभव होता है। फेडरेशन अध्यक्ष डॉ. उमेश अग्रवाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारीयों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही विभिन्न यूनिटों की ओर से नृत्य, गीत प्रस्तुत किए गए। फेडरेशन सचिव डॉ. लव कुमार आर्य ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। प्रमुख रूप से डॉ. शिवराज सिंह यादव, डॉ. सुधा चौधरी, क्षमा अग्रवाल, गुंजन दीक्षित, बलराज गर्ग, नेहा गोयल, मीनू वार्ष्णेय, राहुल टाइगर, विनीत सर्राफ आदि शामिल रहे। अध्यक्षता फेडरेशन-5 के अध्यक्ष डॉ. उमेश अग्रवाल ने की, जबकि संचालन अभिलाषा प्रजापति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें