फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: श्रीराम राज्यभिषेक के साथ हुआ रामलीला का समापन

विज्ञापन
धनारी के गांव गढ़ा में रामलीला का मंचन करते कलाकार: स्रोत- आयोजक - फोटो : bah
विज्ञापन
धनारी। कस्बे के गांव गढ़ा में चल रही रामलीला का रविवार को श्रीराम राज्यभिषेक के मंचन के साथ समापन हो गया। समापन के अवसर पर रामलीला कमेटी के सदस्यों ने भगवान के रूप में सजे कलाकारों की आरती उतारी। मंचन के दौरान जैसे ही रावण वध का दृश्य कलाकारों ने दिखाया। पूरा पंडाल भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


रामलीला के पहले मंचन में भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का दृश्य दिखाया गया। युद्ध के दौरान विभीषण के संकेत पर भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि में बाण मारा, जिससे रावण का अंत हो गया। रावण वध के साथ ही लंका के राजा के रूप में विभीषण का अभिषेक किया गया। इसके बाद 14 वर्ष का वनवास पूरा कर भगवान श्रीराम वानर सेना के साथ अयोध्या लौटे, जहां हर्षोल्लास के बीच उनका राजतिलक किया गया।
इस मंचन को देख पूरे पंडाल में जय श्रीराम के जयघोष गूंज उठे। रामलीला कमेटी के सदस्यों ने प्रसाद और मिठाई का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान शिवम शर्मा, हरिप्रसाद, अमर सिंह राजपूत, अर्जुन शर्मा, केपी, मेघसिंह, दिनेश यादव, नत्थू लाल शर्मा सहित दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें