फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, सकुशल निकाले गए लोग

Mon, 02 Apr 2018 12:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
घर के बाहर मौजूद लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा के चंदौसी रोड़ पर स्थित बाघऊ गांव की पुलिया पर बने एक ठेकेदार के तीन मंजिल वाले मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों को बुलाना पड़ा। आग के दौरान कुछ लोग दूसरी मंजिल पर फंसे हुए थे गनीमत यह रही कि आग तीसरी मंजिल पर लगी और सभी सकुशल बाहर निकाल लिया गया। 
विज्ञापन


  ठेकेदार कल्लू का बाघऊ की पुलिया पर नया मकान है। रविवार को तकरीबन दस बजे अचानक शार्ट सर्किट के से तीसरी मंजिल पर आग गई। घर में धुआं उठता देख ठेकेदार कल्लू उसे घर में लगे पानी के पाइप से बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया।

मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भी पहुंच गई इसके बाद यारा फर्टिलाइजर से भी दमकल की गाड़ियां आ गई। चारों गाड़ियों ने आग पर काबू पाया तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो गया और मकान की ऊपरी मंजिल जल गई।   ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें