फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगा के पानी से तटवर्ती गांव बझांगी व तोतापुर के खेत जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से जुनावई क्षेत्र के तटीय गांवों में खतरा गहरा गया है। पानी धीरे-धीरे नए इलाकों में फैलने लगा है, जिससे ग्रामीणों के साथ किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई गांवों में खेत जलमग्न हो गए हैं, जबकि पशुशालाओं में पानी घुसने से पशुपालकों को भी बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बझांगी में पानी आबादी के नजदीक तक पहुंच गया है। गांव निवासी देवेंद्र और रायबहादुर की पशुशालाओं में पानी भर जाने से मवेशियों के चारे और रखरखाव की समस्या खड़ी हो गई है। मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ रहा है। इसका असर फसल पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बझांगी और रघुपुर पुख्ता गांव के अधिकांश किसानों के खेतों में खड़ी बाजरा, गन्ना और मक्का की फसलें जलमग्न हो गई हैं।
किसानों का कहना है कि यदि पानी जल्द नहीं उतरा तो फसलें सड़ने से भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। गंगा का पानी मेंगरा नाले तक पहुंच गया है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भी पानी फैलने की आशंका बढ़ गई है। तोतापुर गांव के पश्चिम दिशा में स्थित खेत-खलिहान पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक राहत एवं बचाव के इंतजाम करने की मांग की है। एसडीएम अवधेश कुमार ने बताया कि सभी बाढ़ चौकियां अलर्ट हैं। अभी गंगा तट के गांवों की ओर खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें