फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के बाद की थी किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर थाना क्षेत्र में नेहटा-पतरौअ मार्ग पर 20 दिन पहले हुई किसान वेदराम की हत्या का खुलासा किया गया है। जो लोग पीड़ित परिवार ने आरोपी बताए थे वह निर्दोष निकले। लूट के लिए हत्या करने वाले तीन बदमाश पुलिस और स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिए हैं। आरोपियों के कब्जे से आला कत्ल व लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

23 मार्च को चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोधियान निवासी वेदराम पुत्र लाखन को तीन बदमाशों ने लूट के दौरान गोली मारी थी। उपचार के दौरान वेदराम की मौत हो गई थी। पुलिस ने लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। वेदराम के परिजनों ने उसके खेत में साझीदार रहे युवक व दो अन्य को आरोप माना और उनके खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद आरोपियों से पूछताछ की तो स्पष्ट हो गया कि हत्या किसी ओर ने ही की है। इसी क्रम में पुलिस की टीम छानबीन में जुट गई। छानबीन के दौरान ही बनियाठेर थाना क्षेत्र के कस्बा नरौली अंतर्गत मोहल्ला फूलबाग निवासी सलीम, अनस और अली गौहर प्रकाश में आए। पुलिस ने कस्बा नरौली में संभल-चंदौसी रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह नेहटा रोड पर लूट के इरादे से खड़े हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार को रोकने का इशारा किया। बाइक सवार ने चढ़ाने का प्रयास किया तो सलीम से गोली चल गई। जो बाइक सवार के सिर में लगी। मौके पर पड़े मोबाइल और 6200 रुपये लूटकर भाग गए। आरोपियों ने बताया कि जिस समय यह घटना अंजाम दी गई उस समय वह तीनों शराब के नशे में थे।
किसान के परिजनों ने तीन अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की छानबीन में वह आरोपी पकड़े गए, जिन्होंने लूट के लिए हत्या की थी। आरोपियों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें