फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भूमि चिह्नीकरण से आगे नहीं बढ़ी कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। तहसील परिसर में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय पुस्तकालय निर्माण के लिए करीब 500 वर्ग मीटर भूमि चिह्नित की गई थी। ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब छात्रों को सुविधा मिल सके लेकिन बजट के अभाव में निर्माण कार्य लटका पड़ा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बजट स्वीकृत होने के बाद ही निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन



आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब छात्र - छात्राओं के लिए निजी लाइब्रेरी की फीस भरकर पढ़ाई करना मुश्किल होता है। ऐसे में उन्हें निशुल्क अध्ययन की सुविधा देने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने चंदौसी तहसील परिसर में राजकीय पुस्तकालय बनाने की योजना बनाई थी। इस पुस्तकालय में इंटरनेट और ऑनलाइन अध्ययन सामग्री के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध कराने की योजना थी।
ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को एक ही स्थान पर पढ़ने का अवसर मिल सके। खासकर उन विद्यार्थियों को राहत मिले, जिन्हें निजी लाइब्रेरी की फीस भरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए कुछ माह पहले तहसील चंदौसी के परिसर में करीब 500 वर्ग मीटर भूमि भी चिह्नित कर ली गई थी।
विज्ञापन

हालांकि भूमि चिह्नित होने के बाद भी निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। बजट स्वीकृत नहीं होने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में विद्यार्थियों को पुस्तकालय की सुविधा मिलने में अभी इंतजार करना पड़ेगा।
राजकीय जिला पुस्तकालय की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आरती यादव ने बताया कि तहसील चंदौसी परिसर में राजकीय पुस्तकालय के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। बजट स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। अभी बजट स्वीकृत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें