फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: होली पर घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में रहेगा पूरा स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। होली के त्योहार को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यवस्थाएं बनाने की तैयारी कर दी गई है। होली पर होने वाले हादसे या रंग से होने वाले नुकसान को लेकर पीड़ितों के इलाज की सभी व्यवस्था कर ली गई है। होली पर इमरजेंसी में 24 घंटे डाक्टर व पूरे स्टाफ की तैनाती सीएचसी में रहेगी। शुक्रवार को बैठक कर सभी की ड्यूटी तय कर दी जाएगी।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि होली को लेकर अस्पताल में दवाओं की पूरी व्यवस्था है। घायलों के से लेकर एलर्जी तक की दवाएं, पेस्ट व इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में हैं। किसी भी तरह के हादसे में घायल होने या अन्य कोई परेशानी होने पर पीड़ित को तत्काल इलाज मिलेगा। बताया कि दो दिन तक इमरजेंसी में हर समय डाॅक्टर मौजूद रहेंगे।
स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय, फार्मासिस्ट व स्वीपर समेत सभी स्टाफ मौजूद रहेगा। इसके साथ ही नेत्र परीक्षण अधिकारी एमपी सिंह अस्पताल में निरंतर अपनी सेवा देंगे। उन्होंने बताया कि डयूटी को लेकर 20 फरवरी को स्टाफ के साथ एक बैठक की जाएगी, जिसमें कब किसकी ड्यूटी रहेगी यह तय किया जाएगा। सीएचसी में तीन डॉक्टरों की ड्यूटी लगातार आठ-आठ घंटे की लगाई जाएगी। अस्पताल आने वाले पीड़ितों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें