फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मस्जिद का बाहर का पूरा हिस्सा तोड़ा, एक हॉल बाकी

विज्ञापन
असमोली के गांव रायाबुजुर्ग में टूटा हुआ म​स्जिद का हिस्सा।संवाद
विज्ञापन
संभल। असमोली ब्लॉक के गांव राया बुजुर्ग में सोमवार को मस्जिद का बाहरी हिस्सा पूरा तोड़ दिया गया है। अब नमाज अदा करने वाले हॉल को तोड़ना बाकी है। मस्जिद को तोड़ रहे लोगों ने बताया कि वह मंगलवार से हॉल का लिंटर तोड़ना शुरू करेंगे। मालूम हो इस मस्जिद के नजदीक बने मदरसा और मैरिज हॉल को बृहस्पतिवार को प्रशासन द्वारा जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया था।
विज्ञापन

मालूम हो यह मस्जिद, मदरसा और मैरिज हॉल तालाब की जमीन पर करीब 12 वर्ष पहले निर्माण किया गया था। सरकारी जमीन पर निर्माण की जानकारी करने के बाद ही प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू की गई है। उस दौरान ही मस्जिद कमेटी ने चार दिन का समय मांगा था। रविवार को तो जेसीबी लगाकर मस्जिद का अगला हिस्सा तोड़ा गया। अब लोग डि्रल मशीन से जीना व अन्य निर्माण तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मस्जिद तोड़ रहे मुस्लिम समाज के लोगाें ने बताया कि करीब 50 प्रतिशत निर्माण तोड़ दिया गया है। अब हॉल का लिंटर टूटते ही पूरा निर्माण ध्वस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें