फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डेढ़ साल बीतने के बाद भी रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन के कायाकल्प कार्य को शुरू हुए डेढ़ वर्ष से अधिक समय हो गया है, लेकिन अब तक प्लेटफॉर्म नंबर एक के उच्चीकरण सहित कई अन्य निर्माण कार्य अधर में लटके हैं। सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के काम को वह गति नहीं मिल पाई, जिसकी उम्मीद की जा रही थी।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य को डेढ़ वर्ष से ज्यादा का समय बीत गया है। रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण के कार्य को जो गति मिलनी थी, वो नहीं मिल पाई। डेढ़ वर्ष से ज्यादा के समय में भी प्लेटफॉर्म नंबर एक के उच्चीकरण का भी कार्य पूरा नहीं हो पाया। प्लेटफॉर्म नंबर एक से दूसरे प्लेटफॉर्म तक जाने के लिए केवल फुटओवर ब्रिज का ढांचा तैयार हुआ है। उसे भी तैयार हुए तीन माह से ज्यादा का समय बीत चुका है। वहीं, रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाना, स्वचालित सीढ़ियां, वेटिंग रूम, स्टेशन के फ्रंट और परिसर का सौंदर्यीकरण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य अधर में लटके हैं।
कार्यदायी संस्था शुरुआत से ही काम में नियमित गति नहीं बनी पाई, वर्ष में कई बार कार्य ठप रहा। कभी मजदूरों की कमी तो कभी निर्माण सामग्री की बाधा की कमी कार्यदायी संस्था के सामने आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारी निरीक्षण के नाम पर औपचारिकताएं पूरी कर चले जाते हैं, जबकि वास्तविक काम पर ध्यान नहीं दिया जाता। जब इस मामले में कार्यदायी संस्था के ठेकेदार यागवेंद्र से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों से लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार का कहना है कि स्टेशन के कायाकल्प का कार्य हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। कार्यदायी संस्था अपनी मर्जी से काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें