फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जल उठे दशानन और मेघनाद के पुतले, गूंजा जय श्रीराम

विज्ञापन
संभल के कुरूक्षेत्र मैदान में धूं धूं जलता रावण का पुतला। संवाद
विज्ञापन
संभल। श्रीरामलीला कमेटी की ओर से चंदौसी मार्ग पर स्थित कुरुक्षेत्र तीर्थ मैदान में कलाकारों ने श्रीराम और रावण के सेना के बीच युद्ध का मंचन किया। श्रीराम ने अग्निबाण चलाकर रावण का वध कर लिया। इसके बाद डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से बाण चलाकर रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया। यहां लगे मेले में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने जमकर खरीदारी की और चाट पकौड़ी का आनंद लिया।कुरुक्षेत्र तीर्थ मैदान पर लगे दशहरे मेले का उद्घाटन डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल, प्रबंधक वैभव गुप्ता, डॉ. अरविंद गुप्ता, कमलकांत तिवारी, अरविंद अरोरा, एसडीएम विकास चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

मेले के दौरान कलाकारों ने श्रीराम लीला का मंचन भी किया। जिसमें श्रीराम और रावण की सेना के बीच युद्ध हुआ। श्रीराम और रावण के बीच भयंकर युद्ध का मंचन किया गया। अंत में श्रीराम ने बाण चलाकर रावण का अंत कर दिया। जिसके बाद डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने संयुक्त रूप से बाण चलाकर रावण एवं मेघनाद के पुतलों का दहन किया। दोनों पुतले धू धू कर जल उठे। दहन के बाद लोगों ने पुतलों की हड्डियां भी हासिल की।
मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन के सामान खरीदे तो बच्चों ने खेल खिलौनों की खरीदारी की। दुकानों पर चाट पकौड़ी का आनंद लिया। बच्चों ने झूले झूलकर खुशी महसूस की।
विज्ञापन

000000000000

अच्छाई की जीत का उत्सव मनाने का प्रतीक है रावण दहन
संभल। श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने कहा कि मेले का आयोजन सभी नागरिकों को एकत्र करके पारंपरिक उत्सव का अनुभव कराने की पुरानी परंपरा है। आज के दिन रावण का दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाने का प्रतीक है। कमेटी की ओर से अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शंकर शर्मा, पूरन त्यागी, लक्षित सिंघल, उज्ज्वल सक्सेना, उमेश शर्मा एडवोकेट, अभिषेक गुप्ता, वैभव अग्रवाल, तरंग अग्रवाल, मोहित भारद्वाज, शोभित गुप्ता आदि रहे। मेले के दौरान सुरक्षा के इंतजाम रहे। यातायात पुलिस ने व्यवस्थित यातायात की जिम्मेदारी निभाई। संवाद
00000000000000

बारिश से भीग गए पुतले, बुलाया कारीगर
संभल। बृहस्पतिवार को दोपहर में बारिश होने से कुरुक्षेत्र तीर्थ मैदान में रखे रावण और मेघनाद के पुतले भीग गए। इसके बाद श्रीराम लीला कमेटी के सदस्यों ने पुतले को तैयार करने वाले कारीगर को बुलाया। कारीगर ने मैदान में पहुंचकर कागज लगाकर पुतलों को ठीक किया। रावण के पुतले से शीश भी टूट गए थे, उन्हें ठीक किया। बाद में दोबारा पुतले खड़े किए गए। कमेटी के सदस्य ऊपरवाले से प्रार्थना करते रहे कि अब बारिश न हो। संवाद

संभल के कुरूक्षेत्र मैदान में धूं धूं जलता रावण का पुतला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें