फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छात्रों का विवाद पहुंचा परिजनों तक, दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गोशाला रोड स्थित मिलक मंदिर के सामने कोचिंग पढ़कर लौट रहे दो छात्रों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। तभी एक छात्र ने अपने पिता को बुला लिया। पिता ने दूसरे छात्र की पिटाई कर दी। तभी दूसरे छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले 11वीं की कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्रों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद मामला शांत करा दिया गया। शुक्रवार की शाम छह बजे दोनों कोचिंग पढ़कर अपने-अपने घर लौट रहे थे। तभी गोशाला रोड स्थित मिलक मंदिर के सामने दोनों छात्रों में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आसपास के लोगों ने पहुंच दोनों छात्रों को हटाया। तभी एक छात्र ने अपने परिजनों को सूचना देकर बुला लिया। मौके पर छात्र के पिता ने दूसरे छात्र की पिटाई कर दी। इसके बाद दूसरे छात्र ने भी अपने परिजनों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे दोनों छात्रों के परिजनों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना होती देख भारी भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें