फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भाइयों के घरों से नकदी-जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में तीन भाइयों के घरों में नकब लगाकर चोर नकदी-जेवर समेत अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव हरसिंहपुर निवासी रिजवान, सुलेमान और फरमान तीनों भाई हैं। तीनों के मकान आसपास बने हैं। मुख्य दरवाजा एक ही लगा है। बृहस्पतिवार की रात रिजवान अपने मकान की छत पर सो रहे थे। देर रात चोर दीवार में नकब लगाकर अंदर घुस गए और कमरे में रखी चांदी के जेवर व 45 हजार रुपये चुराकर ले गए। वहीं उनके भाई सुलेमान भी गर्मी होने के चलते मकान की छत पर सो रहे थे। चोर उनके कमरे रखे 20 हजार रुपये ले गए। तीसरे भाई फरमान के कमरे में रखा अन्य सामान भी चोर चोरी की ले गए हैं।
सुबह आंख खुलने पर जब घर में सामान बिखरा व नकब लगा पाया तो सभी के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें