फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गड्ढों में तब्दील हुआ धनारी-दिनौरा मार्ग 12 किमी सफर में लग जाता है एक घंटा

Sun, 03 May 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। आगरा - मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने वाला धनारी - दिनौरा मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है, जिससे एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर गड्ढों के कारण वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है और 12 किलोमीटर का सफर तय करने में करीब एक घंटा लग रहा है।
विज्ञापन

खराब सड़क के चलते आए दिन राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर बारिश के बाद हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं, जिससे आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने से समस्या बढ़ती जा रही है और जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
इसी मार्ग से खलीलपुर, जयरामनगर, करिया खेड़ा, लुहामई, कल्हा, सुरपुर और पतरिया सहित सैकड़ों गांवों के लोगों का रोजाना आना-जाना रहता है। लेकिन सड़क की जर्जर हालत के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है और वाहन 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भी नहीं चल पाते।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पिछली बरसात से पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से गड्ढे भरवाए गए थे, लेकिन इसके बाद भी सड़क की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ और मार्ग फिर से खराब हो गया। अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क को साढ़े पांच मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
प्रस्ताव स्वीकृत होने पर मार्ग की लंबाई करीब 28 किलोमीटर हो जाएगी और बदायूं की दूरी लगभग 20 किलोमीटर कम हो जाएगी। इससे जुनावई पहुंचने में भी कम समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें