फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यकुंड तीर्थ के कुंड में डूबने से प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले कचहरी के चौकीदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सूर्यकुंड तीर्थ के परिसर में बने कुंड में नहाने घुसे कचहरी के चौकीदार की डूबने से मौत हो गई। चौकीदार को पानी में डूबते देख मौके पर मौजूद पीएसी के जवानों ने आनन फानन में कुंड से बाहर निकाला और नजदीक के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चौकीदार के परिवार को सूचना दी। चौकीदार का बेटा शाम के समय संभल पहुंचा तो रोरो कर बेहाल हो गया।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र के गांव घुटी निवासी जयराम तिवारी (50) पुत्र श्रीनाथ तिवारी संभल की कचहरी पर दस वर्ष से चौकीदार के तौर पर तैनात थे। वह शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब सूर्यकुंड तीर्थ में बने कुंड में नहाने के लिए गए थे। इस दौरान वह फिसलकर कुंड में मुंह के बल गिर गए जिसके बाद वह सीधे नहीं हुए। पीएसी के जवानों ने डूबते हुए देखा तो कूदकर चौकीदार को बाहर निकाला और नजदीक के अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के पश्चात उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीर्थ में मौजूद लोगों ने बताया कि कुंड में इतना पानी नहीं है कि कोई डूब जाए लेकिन चौकीदार मुंह के बल गिरे तो उनकी मौत हो गई। चौकीदार के बेटे सनातन तिवारी ने बताया कि उनकी मां ऊषा के अलावा दो भाई और तीन बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें