फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ कर्मचारी की पत्नी के बैग से एसी कोच में जेवर व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बरेली एक्सप्रेस के एसी थ्री टियर के बी-2 कोच में सीआरपीएफ कर्मचारी की पत्नी के ट्राली बैग का लॉक खोल कर चोर सोने के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गया। महिला को घटना की जानकारी आगरा पहुंचने पर हुई। महिला ने जीआरपी थाने में अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। वह अपने दो पुत्रों के साथ अपने देवर की शादी में शामिल होने मुरादाबाद आ रही थी।
विज्ञापन

मूलरूप से जनपद मुरादाबाद के भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव बहेड़ी ब्रह्मनान निवासी प्रीतम सिंह भोपाल में सीआरपीएफ में कार्यरत हैं। वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ में ट्रेनिंग पर गए हैं। उनके छोटे भाई की शादी चार जून को है। ट्रेनिंग में रहने के कारण उन्हें छुट्टी नहीं मिल रही थी। शादी में शामिल होने उनकी पत्नी निर्दोष अपने दो पुत्रों के साथ लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बरेली एक्सप्रेस से 23 मई की रात भोपाल रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। महिला की आरक्षित बर्थ एसी थ्री टियर के बी-2 कोच में 23 और 24 थी। 24 मई की सुबह चार बजे ट्रेन जब ग्वालियर पहुंची, तो महिला शौचालय में गई। वापस लौटने के बाद महिला ने आगरा पहुंचने पर अपना ट्राली बैग चेक किया, तो उसमें रखी दो तोले की सोने की चेन, एक तोले की झुमकी, आधा तोले का मंगलसूत्र, आधा तोले की अंगूठी व चार हजार रुपये नकद गायब थे। महिला की बर्थ के सामने बैठा व्यक्ति गायब था। 27 मई की दोपहर एक बजे महिला चंदौसी जंक्शन पहुंची और अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला निर्दोष ने बताया कि जब वह अपने दोनों पुत्रों के साथ भोपाल रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई, तो उनकी सामने वाली बर्थ पर बैठे व्यक्ति ने ट्राली बैग का लॉक लगाते समय नंबर देख लिया। जब वह ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर वह शौचालय गई, उस समय दोनों पुत्र सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने ट्राली बैग का लॉक खोलकर उसमें रखे जेवर व नकदी निकाल ली और फरार हो गया। महिला अपने देवर की शादी में शामिल होने आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें