फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश में मकान ढहा, युवक की मौत

Sat, 25 Aug 2018 01:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
विज्ञापन
शुभन फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जुनावई के गांव पतरिया में बारिश के चलते शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे एक मकान गिर गया। मलबे में मां-बेटा दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। कड़ी मशक्कत के मलबे में दबी महिला और युवक को निकाला गया, लेकिन तब युवक की मौत हो चुकी थी। वहीं, महिला को गंभीरावस्था में अलीगढ़ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


पतरिया गांव निवासी विद्यावती देवी (50) पति रमेश यादव की मौत के बाद बेटे शुभन कुमार और मनोज कुमार के साथ कच्चे मकान में रहती है। गुुरुवार की रात को जुनावई क्षेत्र में बारिश शुरू हुई, जो शुक्रवार की सुबह तक होती रही। बारिश से विद्यावती का मकान गिर गया। मलबे में मां-बेटा दब गए।

मकान ढहने की आवाज पड़ोसी रामपाल ने सुनी तो घर के बाहर आकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग पीड़ितों की मदद को दौड़े। ग्रामीणों ने मलबा हटाना शुरू किया। ग्रामीणों को मलबा हटाने में करीब आधा घंटा लग गया। ग्रामीण महिला और युवक को लेकर जुनावई सीएचसी गए, जहां चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार शुभन को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन



वहीं, महिला की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर उप जिलाधिकारी ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक परिवार को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये का चेक और एक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक घर दिया जाएगा। इसके  अलावा घायल महिला के इलाज का खर्चा प्रशासन उठाएगा। पीड़ित हर संभव मदद की जाएगी। उधर, पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें