फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में प्रसव के लिए आई महिला की मौत, परिजनों ने गलत इंजेक्शन का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल पहुंची महिला की इंजेक्शन लगने से हालत बिगड़ी और प्रसव से पहले ही मौत हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। अस्पताल के स्टाफ पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया। मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन पीड़ित परिवार की ओर से शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई को कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन

असमोली निवासी महेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी पूनम (34) को मंगलवार की सुबह 11 बजे प्रसव पीड़ा के बाद असमोली सीएचसी में भर्ती कराया था। ग्रामीण का कहना है कि महिला चिकित्सक ने शाम को चार बजे देखने की बात कही और कुछ जांच बाहर से कराने के लिए कहा। सभी जांच की रिपोर्ट सामान्य आई और शाम को चार बजे के बाद महिला चिकित्सक प्रसव के लिए कक्ष में ले गई। ग्रामीण का कहना है कि इसी दौरान इंजेक्शन लगाया और इंजेक्शन लगने से हालत बिगड़ गई। कहीं लेकर जा पाते उससे पहले ही पूनम की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा हो गया और स्टाफ मौके से चला गया। पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन देर शाम परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई कराए शव घर ले गए। जहां अंतिम संस्कार करा दिया गया। महिला और गर्भ में मौजूद शिशु की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
महिला अपने पीछे चार बेटियां छोड़ गई है। वहीं असमोली थाना प्रभारी विद्युत गोयल का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। सीएचसी के प्रभारी डा. मनोज कुमार का कहना है कि महिला की मौत ह्दय गति थमने से हुई है। इंजेक्शन लगने से मौत की बात गलत है। महिला के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार किया और शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें